पब्जी से मिला प्रेमी और मिस कॉल से मिला था पति, सीमा के पति ने क्या कहा

ग़ुलाम हैदर ने बताया कि उसने सीमा रिंद से लव मैरिज किया था। मिस कॉल के ज़रिए संपर्क होने बाद तीन-चार महीनों तक उसकी बातचीत सीमा से हुई थी।

ऑनलाइन गेम पब्जी से मिले भारतीय प्रेमी के लिए पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की पहले पति से मुलाकात की कहानी भी कम रोचक नहीं हैं। आज सीमा अपने बच्चों के साथ और उसका प्रेमी सचिन अपने पिता के साथ भारत के जेल में बंद हैं। इस बीच सीमा के पहले पति ग़ुलाम हैदर जख़रानी ने मिडिया से बात की है। उन्होंने बताया कि उसकी मुलाकात भी सीमा से मिस कॉल के ज़रिए हुई थी। उन्होंने और भी कई चौकानें वाले खुलासे किये।

सीमा के पति ग़ुलाम हैदर जख़रानी हुई बातचीत मानें तो सीमा की कई बातें गलत साबित होती हैं। सीमा ने पुलिस से कहा था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली हैं और उसे तीन तलाक दे दिया हैं। जबकि उसके पति ग़ुलाम हैदर जख़रानी ने तलाक की बात को पूरी तरह नकार दिया है। उसने कहा कि वह सीमा से प्यार करते हैं, वह उसपर इतना विश्वास करते हैं कि घर भी सीमा के नाम पर ही था। बता दें कि सीमा उसी घर को बेचकर, जिस घर की बात उसका पति कर रहा, मिले 12 लाख रूपये से दुबई और नेपाल के रास्ते भारत तक का सफर तय किया हैं।

ग़ुलाम हैदर और सीमा रिन्द की हुई थी लव मैरिज

ग़ुलाम हैदर ने बताया कि उसने सीमा रिंद से लव मैरिज किया था। मिस कॉल के ज़रिए संपर्क होने बाद तीन-चार महीनों तक उसकी बातचीत सीमा से हुई थी। इसके बाद उन दोनों ने परिवार की रजामंदी के बाद शादी का फैसला किया। जब बिरादरी ने उनकी शादी को स्वीकार कर लिया तो वे लोग रहने के लिए कराची आ गए। वहां सीमा की बहन और पिता पहले से रहते थे।

वहां ग़ुलाम हैदर ऑटो रिक्शा चलते थे। गरीबी के बावजूद उनके रिश्ते अच्छे थे। इसके बाद वे सऊदी अरब चले गए और कड़ी मेहनत-मजदूरी करके घर बनवाने के लिए पैसे भेजे और उनकी बातचीत सीमा से होती रही। बता दें कि पहले मिडिया में खबर आई थी कि सीमा हैदर का पति बड़ा व्यपारी हैं। ग़ुलाम हैदर की बात से इस बात का भी खंडन हो जाता हैं।

राजनितिक कलह की त्रासदी ग़ुलाम हैदर के परिवार पर

9 मई को पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद विद्रोह शुरू हो गया। तहरीक़-ए-इंसाफ़ के समर्थक अपने प्रमुख की रिहाई के लिए सरकार पर हिंसात्मक दबाव बनाने लगी। जिसे रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेट आदि पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस कारण ग़ुलाम हैदर का संपर्क भी सीमा से टूट गया। ग़ुलाम हैदर जब इंटरनेट बहाल की गयी तो उसने सम्पर्क करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।

ग़ुलाम हैदर के कहने पर सीमा के भाई और ससुर ने की थी खोजबीन

सीमा से संपर्क नहीं होने पर उसने सीमा के भाई से संपर्क किया। सीमा के घर पहुंचने पर पता चला कि किराये के मकान में सामान शिफ्ट करके अपना घर बेच चुकी हैं। मकान मालिक से पता चला कि सीमा उसे गांव में घर खरीदने के बाद वापस आने की बात कहकर गयी थी। लेकिन अबतक वह वापस नहीं आई हैं।

सीमा के पति ने कहा कि वह पब्जी से बहक गयी। उधर सीमा के ससुर मीर जान जख़रानी ने कहा कि बीटा के कहने पर वह भी कराची जाकर बहु और बच्चों का तलाश किया था। कुछ पता नहीं चलने पर उसने मालिर कैंट पुलिस थाने में बहु और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

Accherishteyये भी पढ़े: करवटें बदलते रही सारी रात सीमा, जेल में भी साथ रखने की लगाती रही गुहार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!