Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा एक्शन
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस दर्दनाक fire tragedy में अब...

दिल्ली।
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस दर्दनाक fire tragedy में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल हैं। हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एक High-Level Joint Committee का गठन किया है।
सरकार के निर्देश पर राजधानी में संचालित अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों के खिलाफ आज से व्यापक inspection drive और जांच अभियान शुरू किया जाएगा। एमसीडी की सख्ती और संभावित कार्रवाई का असर इलाके में साफ दिखाई देने लगा है। कई होटल संचालकों ने जांच के डर से अपने प्रतिष्ठानों के बोर्ड हटा दिए हैं, शटर बंद कर दिए हैं और कुछ जगहों पर ताले भी लगा दिए गए हैं। इस बीच कई विदेशी पर्यटक हाथों में सामान लिए नए ठहरने के स्थान की तलाश करते नजर आए।
अधिकारियों ने फिलहाल मालवीय नगर क्षेत्र में 18 ऐसी संपत्तियों की पहचान की है, जिनकी सबसे पहले जांच की जाएगी। प्रशासन का विशेष फोकस उन भवनों पर रहेगा, जहां होटल या गेस्ट हाउस के नाम पर निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित किए जा रहे हैं या जहां fire safety norms और अन्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है।
यह अभियान केवल मालवीय नगर तक सीमित नहीं रहेगा। दिल्ली के अन्य इलाकों में भी B&B (Bed and Breakfast) License के तहत संचालित संपत्तियों की जांच की जाएगी। राजधानी में इस श्रेणी की लगभग 702 पंजीकृत संपत्तियां हैं। जांच के दौरान यह भी परखा जाएगा कि लाइसेंस मिलने के बाद संबंधित परिसरों में नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं।
गौरतलब है कि आग लगने की पहली सूचना दिल्ली पुलिस को सुबह 8:48 बजे मिली थी। इसके बाद फायर विभाग को 8:50 बजे, 8:55 बजे और 9:16 बजे लगातार तीन कॉल प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए गए संयुक्त rescue operation में 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
यह भी पढ़े : Usmanpur Murder: 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या









