NCERT की फ़र्ज़ी किताबें छपवाने वाला शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने NCERT (एनसीईआरटी) की फ़र्ज़ी किताब छपवाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने NCERT (एनसीईआरटी) की फ़र्ज़ी किताब छपवाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सितंबर के महीने में क्राइम ब्रांच ने नंदनगरी के मंडोली में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा था।

जानकारी के मुताबिक, वहां से 35 लाख रूपये कीमत की फ़र्ज़ी किताब, NCERT के वाटरमार्क वाले प्रिंटिंग पेपर और नवीनतम ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन बरामद की गई है। इसी बीच प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि फरार हुए आरोपी ने किताब छापने के लिए कहा था।

पुलिस उपयुक्त राजेश देव के मुताबिक, अरेस्ट हुए आरोपी की पहचान शाहदरा के रहने वाले अभिषेक सचदेवा (25) के रूप में हुई है। उत्कृष्ट सामग्री की वजह से NCERT की किताबों की काफी ज़्यादा मांग रही है।

वहीँ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने CBSE (सीबीएसई) से संबंध स्कूलों के लिए NCERT की किताबों को अनिवार्य बनाने की कोशिश की है। सरकार के ऐसा करने से NCERT की किताबों की मांग बढ़ गई, और फिर इसी का फायदा उठाकर लोगों ने फ़र्ज़ी किताबें छपवाकर बेचना शुरू कर दिया।

बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रांस यमुना इलाके में फ़र्ज़ी NCERT किताबों का मुद्रण किया जा रहा है। जिसके बाद 18 सितंबर को पुलिस ने सतर्कता अधिकारी और उत्पादन अधिकारी के साथ एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: JNU छात्रसंघ ने किया बाबरी मस्जिद के हित में प्रदर्शन, मस्जिद बनाने की उठाई मांग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!