मृतक दोस्त की जवान बेटी से शादी करना चाहता था शख्स, मना करने पर किया कुछ ऐसा

दिल्ली के कपसेहड़ा इलाके के कांगनहेड़ी गाँव में एक शख्स का अपनी दोस्त की बेटी पर ही दिल आ गया, मना करने के बाद शख्स ने की हैरान कर देने वाली हरकत

दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कपसेहड़ा इलाके के कांगनहेड़ी गाँव में एक शख्स का अपनी दोस्त की बेटी पर ही दिल आ गया। शख्स ने शादी का प्रस्ताव अपने दोस्त की बेटी के सामने रखा तो उसने शादी के लिए इंकार कर दिया। बेटी के मना करने के बाद उस शख्स ने मां और बेटी दोनों को चाकू मार दिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बुरी तरह से घायल थे फिर मां- बेटी को नज़दीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत काफी गंभीर बताई। यह घटना रविवार 15 अगस्त की रात की है। 

आरोपी रविवार रात 8 बजे के करीब पीड़ित मां-बेटी के घर गया था और फिर बातों- बातों में उसने अपने मरे हुए दोस्त की बेटी से शादी करने की बात रखी तो बेटी ने असहमति जताते हुए आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मां- बेटी ने जब आरोपी के शादी के प्रस्ताव पर असहमति जताई तो उसने दोनों पर लोहे के धारदार हथियार से बेहरहमी से वार कर दिया।

Radhey Krishna Auto

वहीँ दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि पीड़ित मां- बेटी का नाम लाली(मां) और रूबी (बेटी) है। रूबी की उम्र18 साल है जबकि लाली की उम्र 40 साल है। 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान रामू के रूप में हुई है जिसकी उम्र 38 साल है, आरोपी पीड़ित महिला के स्वर्गीय पति का बहुत खास दोस्त था, पति के मौत के बाद भी लाली के घर आरोपी रामू का आना-जाना लगा रहता था, और इस बात पर लाली को कोई एतराज़ नहीं था क्योंकि रामू उनके घर के नज़दीक ही रहता था।   

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मां-बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने छावला थाने में IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी रामू को गिरफ्तार भी किया। 

ये भी पढ़े: 17 अगस्त का हिन्दू पंचांग: जानें एकादशी व्रत के लाभ और आज का विशेष उपाए

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!