झंडेवालान के VHP कार्यालय में घुस शख्स ने कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी

दिल्ली के झंडेवालान में विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में घुसकर एक शख्स ने उसे बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुटी गई है.

दिल्ली के झंडेवालान में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में घुसकर एक शख्स ने धमकी देते हुए कहा वह वीएचपी कार्यालय को बम से उड़ा देगा. इसकी जानकारी वीएचपी कार्यकर्ताओं ने तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स का नाम प्रिंस पांडे है. वह मध्य प्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि आज डीडी नंबर 37 के माध्यम से दोपहर 12.41 बजे सूचना मिली कि झंडेवालान में दूसरी मंजिल पर स्थित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को किसी ने बम से उड़ाने की धमकी दी है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार पांडे नाम के शख्स को मौके से हिरासत में ले लिया. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि एमपी के सीधी जिले के भटवाली का रहने वाला है. उसने बताया कि वह 26 साल का है और साथ ही उसने खुद को ग्रेजुएट होने का दावा किया. उसके पिता सरकारी अस्पताल सीधी में ड्राइवर हैं और मां हाउस वाइफ हैं.

उसकी एक छोटी बहन है जो सीधी से एमएससी की पढ़ाई कर रही है. वह 22 जुलाई को अपनी मौसी के साथ दिल्ली आया था जो फतेहपुर बेरी इलाके में रहती हैं. उसके मौसी के पति यानी शख्स के मौसा दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फार्महाउस में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं. दरअसल वह वीएचपी मुख्यालय इसलिए आया था क्योंकि उसे शिकायत है कि उसके गांव में एक परिवार को ईसाई बना दिया था, इसलिए उसे गुस्सा आ रहा था कि कोई उनके लिए कुछ नहीं कर रहा है.

आरोपी शख्स वीएचपी के समर्थक होने का दावा कर रहा है, लेकिन वह कह रहा है कि वीएचपी के सीनियर नेता कुछ नहीं कर रहे हैं और सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने वीएचपी के पदाधिकारियों के सामने ये धमकी दी. थाने में स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

Tax Partner
यह भी पढ़े: करोल बाग इलाके में कारोबारी के 45 लाख रुपये के जेवर लूट आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!