दिल्ली मे उधार के पैसे ना चुकाने पर शख्स के किए दो टुकड़े

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पुलिस ने सुलझाया क़त्ल का मामला, उधारी ना लौटाने पर की गई निर्मम हत्या

देश की राजधानी में घटी दिल दहला देने वाली घटना, दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सिर्फ 25 हज़ार के लिए एक शख्स ने अपने पड़ोसी का किया क़त्ल। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर को बेरहमी से दो टुकड़ो में काट कर फेंक दिया गया था। मृतक का सिर और धड़ दोनों काटकर अलग- अलग जगह फेंक दिए गए। 

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई मंगलवार को दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि सीमापुरी के निवासी शहज़ाद का कुछ लोगो ने मिलकर अपहरण कर लिया है। इस खबर के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने शहज़ाद को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। बागपत पुलिस को इस खबर के करीब 5 दिन बाद एक लावारिस लाश बरामद हुई।

दिल्ली पुलिस जब घटना-स्थल पर पहुंची, तो पुलिस ने बॉडी के कपड़ो से मृतक की पहचान शहज़ाद के रूप में की। गौरतलब है कि पुलिस को मौका-ए-वारदात पर बॉडी का धड़ तो मिला लेकिन सिर नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने लगभग 100 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेजों को देखा और एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया जिसका नाम रियासत बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रियासत शहज़ाद का पड़ोसी था।

Aadhya technology

रियासत ने पुलिस को बताया कि उसकी शहज़ाद से पुरानी दुश्मनी थी। इसी के साथ रियासत ने यह भी बताया कि एक बार शहज़ाद को उसने 25000 हज़ार रुपए दिए थे। रियासत जब भी अपने पैसों की बात शहज़ाद से करता तो शहज़ाद उसे गलियां देता था और धमकाता भी था। इन सब बातों के बाद रियासत ने शहज़ाद से बदला लेने की ठान ली। 

इसके बाद आरोपी रियासत ने शहज़ाद को अपनी मीठी-मीठी बातों में फसाकर आम खरीदने और पेंटिंग का काम दिलाने के लिए बागपत चलने के लिए मना लिया। मारुति स्टीम कार से रियासत  शहज़ाद को लेकर बागपत की ओर निकल पड़ा। रियासत ने रास्ते में एक साथ नदीम ओर जावेद को अपनी कार में बैठा लिया   लिया। शहज़ाद को आरोपियों ने शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया।

 आरोपियों ने मुरादनगर के पास बड़ी बेरहमी से शहज़ाद का गला काटकर उसके सिर को मुरादनगर नहर के पास फेंक दिया और उसके धड़ को बागपत के जंगल में फेक दिया। दिल्ली पुलिस ने रियासत और जावेद को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जबकि तीसरा आरोपी नदीम अभी भी फरार है।

ये भी पढ़े:-  Delhi Water Logging: देखिये दिल्ली में 100 से अधिक सड़कें कैसे बन गयी तालाब

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!