हथौड़े से पीट पीटकर की जीजा ने साले की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नरेला में दिल्ली पुलिस ने किया एक चौंका देने वाले मामले का खुलासा, एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके जीजा को किया गिरफ्तार

नरेला में दिल्ली पुलिस ने एक चौंका देने वाले मामले का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके जीजा को अपनी गिरफ्त में लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला यह है कि जीजा ने अपने साले को हथौड़े से पीट-पीट कर जान से मार डाला है। जीजा को अपने साले पर शक था कि वह उसकी बीवी यानी अपनी बहन के साथ जबरन गलत संबंध बनाता था।

खबर के मुताबिक, 3 सितंबर को पुलिस को नरेला में एक शख्स की लाश मिली थी, पीड़ित के सिर पर बेहरहमी से वर किया गया था। पीड़ित की पहचान राहुल के रूप में हुई थी।जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, विकास ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि राहुल (उसका साला) उसकी बीवी के साथ गलत संबंध बनाता था।

Aadhya technology

पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास की पत्नी घर पर नहीं थी, ऐसे में उसने पीड़ित को जान से मारने का प्लान बनाया, विकास ने घर में ही हथौड़े से पीट पीटकर राहुल को जान से मार डाला। आपको बता दें कि शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़े: Delhi Vaccination News: दिल्ली में आरंभ हुई ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ योजना

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!