इंडिगो में उड़ाने के वक्त शख्स ने खोला इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर, मामला दर्ज

देश में आए-दिन बेहद ही हैरान कर देने वाले मामले सामने आते है। बता दें, हैदराबाद से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट के अंदर यात्री ने टैक ऑफ

देश में आए-दिन बेहद ही हैरान कर देने वाले मामले सामने आते है। बता दें, हैदराबाद से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट के अंदर यात्री ने टैक ऑफ के वक्त इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर खोल दिया था। वह शक्स इंडिगो विमान से सफर कर रहा था। उसके विरुद्ध दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है।

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, 8 जुलाई को हैदराबाद से दिल्ली के लिए इंडिगो विमान की उड़ान में सफर कर रहे 40 साल के हवाई यात्री फुरोकोन हुसैन ने उड़ान भरने के चलते विमान के आपातकालीन निकास द्वार के कवर को खोल दिया था। यह घटना फ्लाइट 6E 5605 की है। जहाँ यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने अपनी हिरासत में लिया। यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुचना के लिए बता दें कि यात्री के अनियंत्रित व्यवहार से बाकि यात्रियों, चालक दल और पायलट-इन-कमांड में घबराहट फैल गई।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!