पेट में घुसे चाकू के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा शख्स, बच्चों को लेकर झगड़ा

राजकुमार ने बताया कि 19 जून की सुबह उसका चार वर्षीय बेटा घर के बाहर चिप्स खा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले बच्चें ने उसका चिप्स छीनकर फेंक दिया। जानकारी मिलने उसने पडोसी के बच्चे को डांट दिया। इस बात पर उसका पडोसी के साथ झगड़ा हो गया।

बच्चों को लेकर हुए झगडे में एक शख्स को चाकू मारने की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में हुई हैं। चाकू लगने के बाद वह शख्स पुलिस बूथ पहुंचकर खुद ही चाकू निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में पीड़ित की हालत स्थिर हैं। उसका नाम राजकुमार हैं और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष हैं। पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आनंद पर्वत के गुलशन चौक में रहता हैं। उसने कहा कि घटना 19 जून को बच्चों को लेकर हुए झगडे से शुरू हुई थी।

राजकुमार ने बताया कि 19 जून की सुबह उसका चार वर्षीय बेटा घर के बाहर चिप्स खा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले बच्चें ने उसका चिप्स छीनकर फेंक दिया। जानकारी मिलने उसने पडोसी के बच्चे को डांट दिया। इस बात पर उसका पडोसी के साथ झगड़ा हो गया। शिकायत करने पर पडोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

जब वह शिकायत करने रात 8 बजे थाने की और जा रहा था, तब पडोसी का नाबालिग रिश्तेदार उसके दोस्तों ने उसे रोककर पेट में चाकू मार दिया। जिसके बाद वह पेट में घुसे चाकू के साथ ही पुलिस बूथ पहुंचा।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया हैं। इस केस में चार नाबालिग और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। चारों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Accherishteyये भी पढ़े: सैमसंग लाया बेस्ट डील, Samsung Galaxy S20 FE पर जबरदस्त डिस्काउंट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!