NSP के एक कैफे में झड़प के दौरान शख्स की चाकू मारकर हत्या
उस झड़प के दौरान फिर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है

दिल्ली में बहुत से अपराध देखने को मिल रहे है जिसकी वजह से लोग खौफ में रह रहे है। साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा भी सख्त कदम नहीं उठाये जा रहे है। ऐसे में एक और खबर नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से सामने आयी है जहां एक कैफे में झड़प हो गई। उस झड़प के दौरान फिर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने केा प्रयास की जारी है।
100 रुपये उधार न चुकाने के विवाद में शख्स पर चाकू से किया हमला
दिल्ली में अपराधों कि घटना बहुत तेजी से बढ़ रही है जहां आये दिन ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसमे अपराधी खुले आम घूम रहे है। ऐसी ही एक खबर नजफगढ़ इलाके से सामने आयी है जहां मात्र 100 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपने दोनों सगे भाइयों के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई कि और उसके बाद फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। ऐसे में वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अब घायल शख्स को अस्पताल में सीधा भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि घायल शख्स की पहचान सूरज के रूप में हुई है और वह अपने परिवार वालो के साथ नजफगढ़ के प्रेम विहार में रहता है। साथ ही उसका एक दूध का कारोबार भी है और सूरज द्वारा पुलिस को ये भी बताया गया कि 15 अगस्त को उसने विपिन से अपने लिए मात्र 100 रुपये उधार लिए थे और फिर अगले ही दिन विपिन 100 रुपये के बदले उससे जबरदस्ती 4 हजार रुपये देने के लिए कहने लगा था।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










