पार्क में शख्स का बेरहमी से कुचला सिर, पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अग्रसेन पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

एक खबर कश्मीरी गेट इलाके से सामने आई है जहां 44 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसका शव अग्रसेन पार्क में मिला है। वही मृतक की पहचान प्रमोद शुक्ला के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि उसके सिर को बेरहमी से कुचला गया है। पुलिस द्वारा शव को फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब पुलिस को आशंका है कि लूटपाट का विरोध में उसकी हत्या की गई है।

पुलिस अधिकारी द्वारा आगे बताया गया कि प्रमोद मूलत: जालौन यूपी का रहने वाला था और वह कश्मीरी गेट खोया मंडी में प्रधान राकेश तोमर के पास ही पिछले करीब 15 साल से काम कर रहा था। ऐसे में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को अग्रसेन पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

हालाँकि, प्रमोद के सिर पर पत्थर से वार करने के निशान थे और पुलिस अधिकारी का इस बारे में कहना है कि शव दो दिन पुराना है और उसके पास से मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला है। वही पूछताछ में पता चला कि 17 जनवरी को प्रमोद अपने मालिक को गांव जाने की बात कहकर निकला था। अब पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर मामले की छानबीन कर रही है।

पिटबुल ने डेढ़ साल की बच्ची पर किया बुरी तरह हमला

दिल्ली में कुत्तो के हमले अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे है जहां बात करे तो उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते द्वारा डेढ़ वर्ष की बच्ची को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वही इस घटना के समय बच्ची अपने दादा की गोद थी, जिसके बाद पिटबुल द्वारा गोद से छीन कर बच्ची पर हमला किया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!