पहली पत्नी छोड़ ट्रांसजेंडर से की शादी और अब लाया तीसरी बीवी जिसके बाद….

दिल्ली से एक तीन तलाक का मामला सामने आ रहा है जिसमे एक पति ने अपनी पहली पत्नी को तीसरी शादी करने के बाद अपने घर से मारपीटकर निकाल दिया

दिल्ली से एक तीन तलाक का मामला सामने आ रहा है जिसमे एक पति ने अपनी पहली पत्नी को तीसरी शादी करने के बाद अपने घर से मारपीटकर निकाल दिया लेकिन उससे पहले उसने अपनी पत्नी को तलाक-तलाक-तलाक तीन तलाक दे दिए। आपको बता दें कि महिला ने इस मामले पर भजनपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले पर ‘मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज एक्ट- अगेंस्ट ट्रिपल तलाक’ के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने बताया की उनको 30 जून 2022 को भजनपुरा थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत मिली थी. महिला ने शिकायत में बताया उसकी शादी आफताब से 32 साल पहले हुई थी और उनकी शादी से उनको 6 बच्चे है लेकिन उसके पति ने उसे छोड़कर किन्नर से शादी कर ली।

जिसके बाद उसे बिरादरी से बाहर कर दिया गया और अब उसने दूसरी पत्नी को छोड़ एक अन्य तीसरी महिला से शादी कर ली है महिला ने यह भी बताया कि वह तीसरी शादी के बाद करदमपुरी में रहने लगा और उसे घर से निकालने का दबाव बनाने लगा. जिसके बाद उसके पति ने उसे 7 जुलाई के दिन पीटा और तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला कि शिकायत पर कानून की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: 31 मार्च से पहले कर ले पैन कार्ड से जुड़ा ये काम नहीं तो होगी दिक्कत

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!