दोस्त की पत्नी से रचाई शादी फिर पति ने कर दी महिला और शख्स की हत्या
पकडे गए आरोपी की पहचान गोकलपुरी निवासी गंधर्व उर्फ सन्नी के रूप में की गई है और जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार शुक्रवार को...

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में बचपन के मित्र की पत्नी से शख्स को प्यार हो गया और फिर इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इस बात से नाराज महिला के पति ने अपने मित्र और पत्नी रह चुकी महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल के गेट पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों लोगों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने तकनीकी जांच कर वारदात के कुल छह घंटे बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी की पहचान गोकलपुरी निवासी गंधर्व उर्फ सन्नी के रूप में की गई है। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार शुक्रवार को सफदरजंग हॉस्पिटल चौकी पुलिस को सफदरजंग हॉस्पिटल के गेट नंबर-2 के फुटपाथ पर एक युवती और साथ ही एक युवक के घायल होने की सुचना मिली।
दोनों लोगों पर चाकू से वार किए गए थे। पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने इलाज के दौरान मर्त घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी सागर के रूप में हुई। जांच के वक्त मृतक सागर के परिवार वालों ने इस मामले में बताया कि युवती ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले नई दिल्ली के एक मंदिर में सन्नी नामक युवक से शादी की थी और फिर इसके बाद वह नोएडा में रह कर एक हॉस्पिटल में काम करने लगे। इसी दौरान सन्नी की पत्नी उसके बचपन के मित्र सागर के संपर्क में आई।
इसके बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली। मृतक सागर के माता-पिता ने यह बताया कि आरोपी सन्नी पिछले एक सप्ताह से सागर को महिला से दूर होने के लिए कह रहा था। पुलिस की टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी गंधर्व उर्फ सन्नी को दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: नाबालिग छात्र के प्राइवेट पार्ट पर पहले बांधा धागा, फिर की ये घिनौनी हरकत