कनॉट प्लेस में एस्कलेटर से चुराईं मेटल की प्लेट और लाइट्स, आरोपियों को CCTV से पकड़ा
बताया गया कि बाबू और कमलेश एम ब्लॉक और जनपथ के सबवे में ही एस्केलेटर से लाइट्स और मेटल की प्लेट्स चोरी कर लेते थे।

राजधानी दिल्ली में मेट्रो लोगों की सुविधा के लिए बनाई गयी है लेकिन उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जहां बात करे तो कनॉट प्लेस (Connaught Place) के ही सबवे में लगे एस्केलेटर (escalators) से लाइट और मेटल की प्लेट्स चोरी हो गईं। ऐसे में जब इसके बारे में अधिकारियों को कुछ शक हुआ तो मामले की जांच की गई और फिर इसके बाद CCTV के आधार पर पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें की तीनों आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय बाबू, 22 वर्षीय कमलेश और 30 वर्षीय अली बहादुर के रूप में ही हुई है और पुलिस उपायुक्त देवेश महला द्वारा बताया गया कि बाबू और कमलेश एम ब्लॉक और जनपथ के सबवे में ही एस्केलेटर से लाइट्स और मेटल की प्लेट्स चोरी कर लेते थे।
ऐसे में पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर उनसे पूछताछ की तो फिर एक अन्य तीसरे आरोपी का पता चला जिसके बाद पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी अली बहादुर की तलाश शुरू की और छापेमारी कर उसे बाद में भी गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस का इस बारे में कहना है कि दोनों आरोपी एस्कलेटर से लाइट और प्लेट्स चोरी करने के बाद अली बहादुर को ही सीधा बेच देते थे।
हालाँकि, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों के ही गिरफ्तार होने के बाद इसी तरह के ही चार मामले और सुलझ गए हैं और पुलिस उपायुक्त द्वारा बताया गया कि NDMC के अधिकारियों द्वारा कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत कर चोरी की सूचना दी गयी थी। वही इस शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया और इसके बाद ही आरोपियों की पहचान कर ली गई जहां दोनों की पहचान के बाद उन्हें नई दिल्ली के एक इलाके से ही सीधा गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










