युवती की हत्या के आरोप में दिल्ली से नाबालिग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की एक अनसुलझी गुत्थी को सुलझाते हुए लूट और हत्या के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की एक अनसुलझी गुत्थी को सुलझाते हुए लूट और हत्या के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि यह मामला 7 फरवरी का है जब शाहबाद डेयरी इलाके में DDA PARK में एक युवती का शव बरामद हुआ था.
जानकारी के मुताबिक युवती की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए स्पेशल स्टाफ की विशेष टीम को इकठा किया गया जो लगातार इस पर दिन रात काम करती रही.
काफी मशक्कत के बाद लगातार पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने सेक्टर 29 रोहिणी नहर रोड के पास से एक नाबालिग को हत्या के आरोप में पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग शाहबाद डेयरी का रहने वाला है.
आपको बता दें उसके दोस्त दीपू ने काव्या नाम की एक युवती से दोस्ती की ओर उसे शादी करने के बहाने से अपने साथ बहला फुसला कर दिल्ली ले गया. . उसके बाद आरोपियों ने अपने 2 और दोस्तों को बुलाया और युवती को सेक्टर 28 रोहिणी में किसी सुनसान पार्क में ले गए.
नाबालिग और उसके 4 साथियों ने मिलकर बेरहमी से चाकुओं से गोद कर उस युवती की हत्या कर दी और उसके पास से 98,000 हजार रुपए, कान की बालियां, नाक की बाली, उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए.
ये भी पढ़े: कार में परिवार के साथ बिना मास्क अब कर सकेंगे सफर










