शाहदरा में चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांच करने के बाद पुलिस ने फर्श बाजार थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजधानी दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में चोरी के आरोप में 17 साल के नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जांच करने के बाद पुलिस ने फर्श बाजार थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वास नगर न्यू संजय अमर कॉलोनी निवासी 35 वर्ष के कलीम व 21 वर्ष के समीर के रूप में हुई है।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 6:41 बजे जानकारी मिली कि एक घर में चोरी करते हुए एक लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची तो जख्मी हालत में एक किशोर पड़ा था। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान घायल लड़के ने दम तोड़ दिया।

छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक परिवार के साथ दिल्ली के कांति नगर इलाके में रहता था और वो नशे का आदी था। मृतक के परिवार में मां व बड़ा भाई है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नाबालिग रात के लगभग 11:30 बजे हेडगेवार हॉस्पिटल के पास खाना खाने की बात कहकर निकला था। सुबह के 6 बजे उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांधा और फिर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाले शख्स को पुलिस ने किया वॉन्टेड घोषित, जारी हुआ फोटो

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!