नाबालिग बेटी का सौतेले पिता ने किया रेप

दिल्ली में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मामले की शिकायत पुलिस को मेल द्वारा की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मामले की शिकायत पुलिस को मेल द्वारा की गई है। जिसके बाद पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला चिराग दिल्ली इलाके का है। 27 नवंबर को राजधानी के मालवीय नगर थाना पुलिस को एक मेल आया।

जिसमें मेल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि देहरादून में एक सोसाइटी में गरीब बच्चे रहते हैं और उन्हीं के बीच एक बच्ची ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीँ बच्ची का सौतेला पिता उसकी मां के साथ चिराग दिल्ली इलाके में रहता है। ख़बर के मुताबिक यह वारदात तब हुई जब पीड़ित बच्ची जून से अगस्त 2021 के दौरान अपनी छुट्टियां बिताने दिल्ली आई थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

बहरहाल, आरोपी अभी फरार है, जिसको ढूंढ़ने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। आरोपी शख्स को बेहद जल्द अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: साइकिल पर 26 किलोमीटर का रास्ता तय कर 12 वर्षीय बच्चा पहुंचा लालकिला, खोने पर पुलिस ने की सहायता

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!