नाबालिक किशोरी को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

देर शाम को किशोरी की बहने आई तो उसने किसीको कुछ नहीं बताया| रात को उसके पेट में दर्द होने लगा फिर रोते हुए उसने अपनी बहनो को बताई सारी बात

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| वारदात को अंजाम देने वाला किशोरी का ही एक रिश्तेदार है| वारदात के बाद वह फरार हो गया| डर की वजह से पीड़िता ने किसीको कुछ नहीं बताया|

देर रात उसकी तबियत बिगड़ी तो परिवार उसे लेकर हस्पताल भागा| बाद में देर रात को ही पुलिस को मामले की खबर दी गयी| सदर बाजार थाना पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसका बयान लिया| बादमे दुष्कर्म पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई|

पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है| इसके परिवार में माता पिता और दो बड़ी बहने है| पिछले कुछ दिनों से इसके माता पिता किसी काम से गांव गए हुए है| घर पर तीनों बहनें ही थी| किशोरी की दोनों बड़ी बहनें भी सदर बाजार में नौकरी करती हैं| रविवार को वह काम पर थी|

पिछले कुछ दिनों से इनका एक रिश्तेदार युवक गांव से इनके घर आया हुआ था| उसने किशोरी को अकेला देख वारदात को अंजाम दिया| बादमे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी| बाद में आरोपी फरार हो गया|

शाम को किशोरी की बहनें आई तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया| रात को उसके निजी अंगो से खून का रिसाव होने लगा| इसके अलावा उसके पेट में भी दर्द होने लगा| रोते हुए उसने अपनी बहनों को सारी बात बताई| फौरन उसे अस्पताल ले जाने के बाद देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस को खबर दी| पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

Hair Crown

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!