नाबालिग लड़की के साथ कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने
देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय एक शख्स ने कई बार दुष्कर्म किया

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय एक शख्स ने कई बार दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेगनेंट हो गई।
बता दें कि यह मामला मंगलवार के दिन का है और लड़की ने जब पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद लड़की को पटेल नगर के एसवीबीपी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जाँच के दौरान पता चला कि वह छह सप्ताह की सप्ताह की गर्भवती है और फिर उस नाबालिक को लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
लेकिन पुलिस के नाबालिक को हॉस्पिटल ले जाने के बाद पता चला की नाबालिक छह सप्ताह की गर्भवती है जिसके बाद महिला आयोग की एक कॉउंसलर ने उसकी कॉउंसलिंग कराइ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी को गांव में एक मुकेश नाम के शख्स ने उसके साथ कई बार सम्बन्ध बनाया।
इतना ही नहीं मुकेश दिल्ली भी आया था और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले पर धारा 376 दुष्कर्म और 6 POCSO के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: HC का फैसला, महिलाओं को पढ़ने या बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कर सकते मजबूर