350 रुपये की लूट के लिए नाबालिग की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

देश की राजधानी दिल्ली में 350 रुपये लूटने के लिए नाबालिग की चाकू से हत्या कर दी. जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

देश की राजधानी दिल्ली में 350 रुपये लूटने के लिए नाबालिग की चाकू से हत्या कर दी. जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां जाकर जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मृत युवक की पहचान में लगी हुई है. यह मामला दिल्ली में है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ लिया है. और उससे जाँच में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, यह मामला मंगलवार को वेलकम इलाके का है. पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया कि मंगलवार की रात 11:15 बजे पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी कि वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में एक नाबालिग ने 18 वर्ष के युवक की हत्या की है.

आरोपी ने लूट करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकरी प्राप्त करते ही पुलिस टीम मौके पर गयी और घटना का जायजा किया. पुलिस उसी वक्त घायल युवक को अस्पताल लेकर गयी, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!