डाबरी में नाबालिग ने किया महिला का मर्डर, वारदात के बाद प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग

दिल्ली में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया, हत्या करने के बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं बल्कि हत्या करने के बाद उसने (17 वर्षीय नाबालिग) महिला के प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, महिला का क़त्ल आयरन रॉड से सर पर वार कर किया गया था। आपको बता दें कि हत्या करने के बाद शव को मारुती वैन में डालकर दिल्ली के डाबरी इलाके में डंप कर दिया गया था।

खबर के मुताबिक, राजधानी के डाबरी इलाके में 15 नवंबर को एक महिला की अज्ञात लाश बरामद हुई। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं मिली। इसके बाद पुलिस इस मामले की जाँच-पड़ताल में लग गई।

वहीँ मामले की जांच के दौरान पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से महिला की पहचान करने में सफल रही।

सूत्रों के अनुसार एक सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग लाश को ठिकाने लगाते हुए कैद हो गया। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस के ज़रिए पता चला कि आरोपी की लोकेशन भी वहां थी जहां से लाश बरामद हुई थी।

इसी के साथ पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक शादीशुदा थी, और इसके साथ उसके अवैध संबंध थे।

ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए थे। इसके बाद 15 नाबालिग आरोपी ने 15 नवंबर को महिला को अपने घर बुलाया, जहां एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

बहरहाल नाबालिग ने झगड़े के दौरान आयरन रॉड से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई आयरन रॉड और मारुती वैन बरामद कर ली है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़ेे: Kisan Andolan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, किसान आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!