दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में नाबालिक से रेप, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक नाबालिक लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है

राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक नाबालिक लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनको सुचना मिली की एक लड़के ने एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया है इस मामले पर फिर पुलिस की टीम को मोके पर भेजा गया।

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है जिसके बाद पुलिस लड़की को पास के ही हॉस्पिटल में ले गई और वहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमे यौन उत्पीड़न की पुस्टि की गई। पुलिस के मुताबिक लड़की का एलबीएस अस्पताल में टेस्ट किया गया और चाइल्ड केयर काउंसलर ने उसकी काउंसलिंग की।

जानकारी के मुताबिक लड़की शाम के टाइम अपनी गली में खेल रही थी जिसके बाद आरोपी आया और लड़की को पार्क के सामने एक खाली घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया और किसी तरह से वहां से भाग निकली और आरोपी भी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने यह बात अपनी माँ को बताई और फिर पुलिस को सूचित किया गया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच जारी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अस्पताल की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, बस करना होगा ये काम

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!