एक ही कोठी में बार-बार चोरी कर रहा था नाबालिग, CCTV ने कराया गिरफ्तार

नाबालिग चोर अमनराज के घर से आईपैड, कई मोबाइल फोन और अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ प्राचीन काल के लगभग 12 हजार सिक्के चुरा कर फरार हो...

राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित एक कोठी में चार दिन के अंदर दो बार चोरी करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया है। वारदात के वक्त नाबालिग पहली बार में महंगा सामान नहीं ले जा पाया। इसलिए नाबालिग आरोपी चोरी करने के लिए फिर से उसी कोठी में घुस गया और फिर महंगा सामान चुराकर फरार हो गया।

बता दे की, आरोपी सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित अमनराज खन्ना दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके के ई-ब्लाक में दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। अमनराज अमेरिकन कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं और उनकी कोठी में 10 और 11 दिसंबर की रात के वक्त चोरी हो गई थी।

नाबालिग चोर अमनराज के घर से आईपैड, कई मोबाइल फोन और अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ प्राचीन काल के लगभग 12 हजार सिक्के चुरा कर फरार हो गया था। चोरी की यह वारदात सुबह लगभग चार बजे हुई थी। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस चोरी का मामला दर्जकर जांच में जुटी थी। फिर इसके बाद 13 और 14 दिसंबर की रात के वक्त चोर एक बार फिर उनके घर में घुस गया। हालांकि इस बार पीड़ित अमनराज खन्ना चोर के आने पर जग गए और चोर उन्हें देखकर फरार हो गया। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने एक बार फिर से इस मामले में एफआईआर दर्ज की।

CCTV कैमरे की मदद से पकड़ा गया नाबालिग चोर

इस मामले में एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया और एएसआई राजेश बैसोया और साथ ही एएसआई विजू मोन की टीम जांच में जुटी थी। स्थानीय पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल की CCTV फुटेज को खंगाला और फिर इसके बाद में इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया की टीम ने फुटेज की जांच के बाद एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। पकडे गए नाबालिग ने यह बताया कि वह गढ़ी में रहता है और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पकडे गए आरोपी के कब्जे से चोरी का आईपैड, टैब और प्राचीन सिक्के बरामद कर लिए गए हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: 64 वर्षीय बुजुर्ग बदमाश ने बनाया गैंग, इस तरह करता था लूट, पुलिस हैरान

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!