दिल्ली के सीलमपुर में नाबालिग युवक पर चाकुओं से किया हमला, आरोपी फरार
आसपास के लोगों द्वारा तुरंत नाबालिक पीड़ित को तुरंत पास के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया और वहां युवक का इलाज अब चल रहा है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके अंतर्गत ही एक के बाद एक यानी दो चाकू की वारदात आई सामने आई है जिसमे ताजा मामला रात उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर अंतर्गत गौतमपुरी इलाके से सामने आयी है जहां गली नंबर 2 में एक नाबालिक को तीन बदमाशों द्वारा दो से तीन बार चाकू मारकर घायल कर दिया है। साथ ही युवक को बुरी तरह से चाकू मारकर बदमाश बड़े आराम से वहां फरार हो गए।
इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा तुरंत नाबालिक पीड़ित को तुरंत पास के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया और वहां युवक का इलाज अब चल रहा है। साथ ही नाबालिक युवक को चाकू मारने का मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है और घायल युवक जींस की फैक्ट्री में एक कारीगर का काम करता है। वही जब वो गांधीनगर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था तभी उसके घर से कुछ ही कुछ दूरी पर 2 बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीधा लूटपाट करने लगे।
लेकिन सके बाद युवक द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो बदमाशों द्वारा आधा दर्जन से अधिक उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया और फिर घायल याकूब को इलाज के लिए पास के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी गंभीर देखते हुए उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, याकूब अपने परिवार के साथ उस्मानपुर थाने के सामने बनी झुग्गियों में ही जे ब्लॉक में रहता है और जब वह रात फैक्ट्री मालिक से एक हफ्ते का हिसाब करा कर 8000 रुपये लेकर घर आ ही रहा था तो तभी रास्ते में दो लड़कों द्वारा उसे घेर लिया और उसके ऊपर सीधा चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बदमाश द्वारा 8000 रुपये भी लूट कर फरार हो गए।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










