बदमाशों ने शकूरपुर में जमकर मचाया उत्पात, 15 वाहनों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस
वही बदमाशों को वारदात को अंजाम देकर भागते हुए देखा गया जहां लोगों द्वारा बताया गया कि बदमाश अकसर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में सोमवार तड़के बदमाशों द्वारा जमकर उत्पात मचाया जिसमे लाठी-डंडे से लैस करीब 12 बदमाशों द्वारा सड़क किनारे खड़े पंद्रह वाहनों के शीशे तोड़ दिए और करीब 20 बाइक में तोड़फोड़ की। वही ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। साथ ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बदमाशों द्वारा इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है और पीड़ितों की शिकायत पर ही पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
बता दें कि शकूरपुर में रहने वाले लोग सोमवार तड़के करीब चार बजे शोर-शराबा और उसने सुनकर घर के बाहर निकले जिसके बाद लोगों ने देखा कि इलाके में करीब आधा किलोमीटर तक सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। इतना ही नहीं सड़क पर चारों तरफ शीशे बिखरे पड़े थे और हमलावरों द्वारा करीब 20 बाइकों को सड़क पर गिराकर उन्हें भी तोड़ने की कोशिश की गयी थी। ऐसे में कुछ ही देर में घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई जहां घर से बाहर निकले लोग हालात को देखकर सन्न रह गए और उसके बाद लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से की।
हालाँकि, स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इलाके की CCTV कैमरे की जांच करने पर पता चला कि करीब एक दर्जन बदमाशों ने वारदात को आगे अंजाम दिया है। वही सभी बदमाशों के हाथ में लाठी डंडे और रॉड थे और बदमाश वाहनों के शीशे तोड़ रहे थे और बाइक और स्कूटी को भी गिरा रहे थे। वही बदमाशों को वारदात को अंजाम देकर भागते हुए देखा गया जहां लोगों द्वारा बताया गया कि बदमाश अकसर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं और पहले भी वह गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुके हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










