बदमाशों ने 19 साल की युवती को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच जारी

मृतिका बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी और इसके साथ ही एक निजी विश्वविद्यालय से प्रबंधन का...

झारखंड की राजधानी रांच से एक हैरान करने वाला मामला आया है। बता दे की यहां शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने 19 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शाम के लगभग 6 बजे शहर के पटेल चौक के नजदीक यह घटना हुई। मामले में अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार गोली लगने से घायल युवती को नाजुक हालत में रिम्स ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि मृतिका बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी और इसके साथ ही एक निजी विश्वविद्यालय से प्रबंधन का कोर्स भी कर रही थी। मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले को लेकर भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राजधानी के सबसे जाने माने पॉश इलाके में अगर कानून की व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो सोचिए दूरदराज जैसे इलाकों में हमारी बेटियां कितनी सुरक्षित होंगी? लेकिन मुख्यमंत्री को इस गंभीर समस्या कीकिसी भी तरह की कोई परवाह नहीं है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: सिविल लाइंस में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!