युवक के दोनों हाथ गंडासी से काटकर ले गए बदमाश, गैंगवार का मामला
कुरुक्षेत्र में एक पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के दोनों हाथ काट बदमाश अपने साथ ही ले गए। 30 साल का ये युवक जुगनू करनाल के राडा गांव का ...

आप को बता दें हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पर एक पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के दोनों हाथ काटकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
बता दें हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के दोनों हाथ काट बदमाश अपने साथ ही ले गए। बता दें 30 साल का ये युवक जुगनू करनाल के राडा गांव का रहने वाला है। और ये आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अब सीआईए-दो मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के होटल हवेली के पास की ये वारदात बताई जा रही है। ये होटल नेशनल हाईवे शाहबाद व पिपली के बीच में स्थित है। फिलहाल अभी आरोपी फरार हैं। और वहीं घायल युवक अभी उपचाराधीन है।
जानकारी के मुताबिक जुगनू जिसके दोनों हाथ काटे गए हैं उसने लगभग डेढ़ साल पहले ही करनाल के असंध क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के पास के रहने वाले साथियों के साथ मिलकर इन्होने संजय राणा नामक शराब के ठेकेदार पर कम से कम 15 गोलियां बरसाई थी। और यह उस समय बाइक ही चला रहा था, उसके बाद पुलिस ने जुगनू, इसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों जेल में थे। जुगनू फिलहाल जमानत पर चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि जेल में रहते हुए जुगनू की किसी के साथ रंजिश हुई थी और उसी के परिणाम स्वरूप ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल सीआईए मामले की जांच में लगी है।










