सागरपुर इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
सागरपुर इलाके में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को डरा धमका कर पीड़िता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया

देश की राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को डरा धमका कर पीड़िता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की जाँच कर रही है
जानकारी के मुताबिक यह वारदात रविवार के दिन सागरपुर के एक पार्क में हुई। बता दें कि 13 साल की पीड़िता अपनी सहेली और अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी जिसके बाद आरोपी वहां पहुंचा और पीड़िता की सहेली और उसके दोस्त को डाटने लगा और कहने लगा की तीनों पार्क में बैठकर गन्दी हरकतें कर रहे है और वह तीनों को थाने ले जाकर उनके परिवार को बुलाएगा। जिसके बाद तीनों डर गए।
जिसके बाद पहले किशोरी की सहेली वहां से चली गई और फिर आरोपी ने लड़के को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। फिर आरोपी पीड़िता को डरा कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और घर जाकर सारी बात अपने परिवार वालों को बताई जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट कराइ।
पीड़िता ने पुलिस जाँच में बताया कि आरोपी ने किसी कम्पनी का ट्रैक सूट पहना हुआ था। पुलिस को आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली लेकिन जाँच के दौरान पुलिस को एरिया की एक जलेबी की दूकान पर उसी हुलिए का व्यक्ति खड़ा हुआ मिला जिसके बाद उसे पकड़कर थाने में लाया गया। आरोपी ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है और आरोपी खुद की ही प्लॉस्टिक मोल्डिंग फ़ैक्ट्री चलाता है।
ये भी पढ़े: यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के इन इलाकों में बढ़ी पानी की किल्लत










