प्रेमी संग रहने के लिए सास-ससुर को मरवाया, फिर पति की थी बारी, जानिए पूरा मामला

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के बाद आरोपी मकान से ज्वेलरी और नकदी ले गए थे।

राजधानी दिल्ली के भागीरथी विहार, गोकलपुरी इलाके में 72 वर्ष के राधेश्याम वर्मा और 69 वर्ष की पत्नी वीना की बेरहमी से हत्या करने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। बता दे की बहू मोनिका ने अपने सास-ससुर की हत्या के बाद अपने पति की भी जान लेना चाहती थी। मोनिका ने इसके बाद सारी संपत्ति बेचकर अपने प्रेमी संग रहने की साजिश रची थी। इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष के साथी आरोपी विकास उर्फ विराज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जब गिरफ्तार किया तो उसने ये खुलासा किया।

मामले में अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के बाद आरोपी मकान से ज्वेलरी और नकदी ले गए थे। मामला दर्ज कर दिल्ली के गोकलपुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बहू मोनिका, प्रेमी आशीष व आशीष के मित्र विराज का नाम सामने आया था। मामले में पुलिस ने मोनिका और आशीष को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी विराज फरार था। मामले में एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण सिद्धू और एएसआई (ASI) रविंद्र सिंह की टीम विराज की तलाश में जुटी थी।

इसके बाद इंस्पेक्टर अरुण को आरोपी विराज के कोटला गांव, मयूर विहार में होने की जानकारी मिली थी। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर सेक्टर-3, चिरंजीव विहार, गाजियाबाद यूपी निवासी 29 वर्ष के आरोपी विराज को गिरफ्तार कर लिया। बता दे की आशीष ने उसे पैसे का लालच देकर वारदात में शामिल किया था और साथ ही आशीष ने उससे ये कहा था कि बुजुर्ग दंपति के मकान में पांच लाख रुपये पड़े हुए है।

और इसके अलावा प्रॉपर्टी को बेचने के बहुत पैसा मिल जाएगा। आरोपी विराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी मोनिका को लगता था कि सास-ससुर उसे संपत्ति में बिलकुल हिस्सा नहीं देंगे और इसके साथ ही सास-ससुर ने उसे प्रेमी के साथ भी देख लिया था। इस वजह से उसने अपने सास-ससुर और पति की हत्या की साजिश रची थी। जिस वक्त आशीष और विराज बुजुर्ग दंपति की हत्या करने घर में गए तो मोनिका ने अपने पति को नींद की गोलियां खिला दी थीं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: नेहा शर्मा ने लहंगे संग सीने पर चिपकाई ऐसे चोली, हो गई Oops Moment का शिकार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!