दिल्ली में सरेआम 2 बच्चों की मां को मारी गोली

देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश आये दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते नज़र आते हैं। जिस वजह से अब दिल्ली देश की राजधानी कम अपराध का गढ़ ज्यादा लगने लगी है।

देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश आये दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते नज़र आते हैं। जिस वजह से अब दिल्ली देश की राजधानी कम अपराध का गढ़ ज्यादा लगने लगी है।

ऐसे में करावल नगर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को सक्ते में डाल दिया। दरअसल दिल्ली के हरिजन बस्ती ईलाके में एक महिला को तड़के सुबह गोली मारने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस घटना को सुबह करीब 6:30 बजे के वक्त अंजाम दिया। बता दें कि वहां मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी कि इतने में एक बाईक सवार बदमाश ने आकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

वहीं इस घटना के होने के बाद गनीमत रही की गोली महिला के पैर में लगी जिस वजह से उसकी जान बच गई। हालांकि महिला के घर के सदस्यों और पड़ोसियों के मुताबिक महिला की किसी से आपसी रंजिश भी नहीं थी और ना ही कभी उसने किसी के साथ कोई दुर्वयवहार किया था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि इस घटना को लेकर वो लोग काफी डरे हुए हैं।

Insta loan services

ये भी पढ़े: Delhi Crime: लिफ्ट देने से इंकार करने पर कैब ड्राइवर की हत्या

 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!