चार बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी संग हुई फरार, फिर आई मौत की खबर

भिरावटी में 33 वर्षीय महिला रिंकी सात माह पहले अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई अब उस महिला की नोएडा में मौत हो गई है।..

बता दें संभल थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव भिरावटी में 33 वर्षीय महिला रिंकी सात माह पहले ही अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। अब उस महिला की नोएडा में मौत हो गई है। उसके पति ने प्रेमी और प्रेमी की पत्नी पर चाकू घोंपकर उसकी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

बता दें पति ने नोएडा के थाना वियज नगर में इस हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया है। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी सुरेंद्र की 14 वर्ष पहले ही रिंकी से उसकी शादी हुई थी। और शादी के बाद दंपती की चार संतानें भी पैदा हुईं। और इसी दौरान इस महिला को डीसीएम चालक से प्रेम प्रसंग हो गया था।

बता दें ये प्रेमी भी पहले से ही विवाहित था। और इसकी जानकारी महिला के पति को भी नहीं थी। सात माह पहले ही रिंकी अपने पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा में चली गई। उसके बाद आरोपी प्रेमी वहां अपनी पत्नी के साथ ही रिंकी को भी रखने लगा।

और उस समय सुरेंद्र ने उस आरोपी चालक के विरुद्ध अपनी पत्नी को ले जाने की भी तहरीर दी थी। उसके बाद शनिवार को आरोपी के चाचा का फोन सुरेंद्र के पास आया था और इस घटना के बारे में सारी जानकारी दी। और इसके बाद सुरेंद्र नोएडा के लिए रवाना हो गया।

सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को इस आरोपी चालक ने ही रिंकी पर चाकू से वार कर दिया था रिंकी को उसके बाद घायलावस्था में नोएडा के निजी हास्पिटल में उसको भर्ती कराया गया था। और वहां उपचार के दौरान ही शुक्रवार की शाम को उसकी मौत हो गई।

अब पीड़ित पति ने उस आरोपी चालक व उसकी पत्नी के विरुद्ध नोएडा के थाना विजय नगर में अब तहरीर दी है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Accherishteyये भी पढ़े: Tata की इस इलेक्ट्रिक कार के दीवाने हुए ग्राहक, 1 घंटे में होगी चार्ज, कीमत सिर्फ इतनी

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!