मुनिरका में एक कमरे में फंदे पर लटकी थी मां, दो बच्चे बिस्तर पर पड़े थे मृत

महिला का शव लटका हुआ था और उसी के साथ दोनों बच्चे बिस्तर पर पड़े हुए थे। वही जांच के दौरान तीनों की कलाई पर कट का भी निशान मिला है।

दिल्ली के मुनिरका से एक खबर सामने आयी है जहां रविवार को ही दिलदहलाने वाली घटना हुई है जिसमे एक कमरे से तीन लोगों की लाश बरामद हुई। जीन मृतकों में एक 27 वर्षीय महिला और एक 4 और दूसरा ढाई साल का बच्चा है। ऐसे में पुलिस द्वारा बताया गया कि उन्हें सुबह करीब 10.30 बजे एक महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख हर कोई एकदम दंग रह गया।

बता दें की कमरे के अंदर एक महिला का शव लटका हुआ था और उसी के साथ दोनों बच्चे बिस्तर पर पड़े हुए थे। वही जांच के दौरान तीनों की कलाई पर कट का भी निशान मिला है। इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला की महिला की शादी 2017 में ही जगेंदर शर्मा से हुई थी और जगेंदर शर्मा नारकोटिस कंट्रोल ब्यूर में है एक कांस्टेबल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस जांच में जुटी हुई है।

गुटखा थूकने से मना करने पर पीड़ित का होंठ काटकर अलग किया

हाल ही में खबर सामने आ रही है जहां वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में गुटखा थूकने से मना करना एक व्यक्ति को बहुत भारी पड़ गया। जिसमे आरोपी युवक द्वारा पीड़ित के चेहरे पर पहले सीधा मुक्का मारा, जिससे उनके दांत टूट गए और उसके बाद पीड़ित के होंठ को दांत से चबा भी लिया। इससे उनका होंठ कटकर पूरी तरह अलग हो गया। वही अब इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। साथ ही पीड़ित किसी तरह अस्पताल पहुंचे जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपेी की तलाश में जुट गई है। घायल की पहचान ओम प्रकाश (54) के रूप में बताई जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!