Mp: सोने की चमक बनी मुसीब, इन्फ्लुएंसर के घर में हुई लाखो की चोरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की मशहूर YouTuber रचना गुर्जर सोशल मीडिया पर अपनी ज्वेलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के...

मध्य प्रदेश।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की मशहूर YouTuber रचना गुर्जर सोशल मीडिया पर अपनी ज्वेलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के बाद एक बड़ी चोरी की वारदात का शिकार हो गई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और ऑनलाइन यूजर्स के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या सोशल मीडिया पर कीमती सामान की बार-बार पोस्टिंग ने चोरों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहनी निवासी रचना गुर्जर के घर आधी रात को सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने पहले घर की दीवार पर लगे बिजली के तार काटे और फिर सीढ़ी की मदद से घर के अंदर प्रवेश किया। घर में लगे CCTV कैमरों को भी डंडे की मदद से ऊपर की ओर मोड़ दिया गया ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।
इसके बाद आरोपियों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। हालांकि पूरी वारदात का कुछ हिस्सा घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर करीब 1.91 लाख रुपये कैश, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठियां, चांदी के पारंपरिक आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जाते समय चोर घर में रखा कोल्ड ड्रिंक्स का एक क्रेट भी अपने साथ ले गए।
सुबह जब रचना गुर्जर की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका होने पर जब वे बाहर निकलीं तो देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई थीं और जेवरात व नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या सोशल मीडिया पर अपनी wealth, jewellery और luxury lifestyle का अत्यधिक प्रदर्शन अपराधियों को अनजाने में जानकारी उपलब्ध करा सकता है।
यह भी पढ़े : Professor Murder: प्रॉपर्टी के लिए रची खौफनाक साजिश, दंपति गिरफ्तार









