नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद की हत्या, आरोपी के घर से शव बरामद, जांच जारी

मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अरुणाचल प्रदेश भाग गया था।

असम के तिनसुकिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की लड़की संग कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अरुणाचल प्रदेश भाग गया था। वहीं से आरोपी को पकड़ा गया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने भागने की कोशिश की और फिर पुलिस की गोलीबारी में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्घेरिटा में हुई इस घटना के कारण लोगों में गुस्सा था।

मामले में तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप के अनुसार यह मामला मंगलवार को हुआ है। मासूम का शव बुधवार के दिन एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। आगे पुलिस अधीक्षक के अनुसार पीड़िता व आरोपी के परिवार वाले एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मृतिका की मां व आरोपी की पत्नी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं और मंगलवार के दिन दोनों महिलाएं एक साथ काम पर चली गईं और फिर लड़की को आरोपी के घर पर छोड़ दिया। लेकिन जब दोनों महिलाएं काम से वापस घर लौटीं, तो लड़की वहां पर नहीं थी लेकिन आरोपी ने ये दावा किया कि वह अपने घर चली गई थी।

मामले में पुलिस अधीक्षक के अनुसार जब लड़की की मां ने उसे घर पर नहीं पाया, तो उसने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और फिर पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। “हमने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की और फिर उसकी पत्नी ने अपने पति के इस अपराध को स्वीकार कर लिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गोविंदपुरी में पति ने सुआ घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, देखें वायरल वीडियो

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!