राजधानी दिल्ली में फिर हुआ मामूली विवाद पर क़त्ल

दिल्ली में बढ़ते अपराधों को देख कर ऐसा लगता है कि, दिल्ली और अपराध का आपस में रिश्ता बन गया है. राजधानी में फिर हुआ मामूली विवाद पर क़त्ल

राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों को देख कर ऐसा लगता है कि, दिल्ली और अपराध का आपस में गहरा रिश्ता है . दिल्ली में आए दिन ऐसी वारदातें सामने आ रही है जो सबके दिलो को दहला रही है।

आपको बता दें, हाल ही में दिल्ली के संगम विहार एल ब्लॉक से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है . दरअसल यहाँ पर दिन दहाड़े एक मामूली विवाद पर एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी.

जब लोगों ने मृतक (इमरान) पर हमला होते देखा तो कुछ लोग उसे बचाने के लिए उसकी तरफ भागे और भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी डर गए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए .

बता दें, इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फ़ैल गयी है. वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बहरहाल, पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है .

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली में फिर से फिरौती के लिए मासूम का क़त्ल

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!