‘पापा ने मेरा यौन शोषण किया, डरकर बेड के नीचे छिप जाती थी’ – स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजित एक कार्यक्रम में इस बारे में स्वाति ने अपनी भावनाओ को बताया

एक खबर बहुत तेज़ी से फेल रही है जहां दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा एक बयान में अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। इस बारे में स्वाति ने कहा है कि मेरे पिता बचपन में मेरा यौन शोषण करते थे।
इतना ही नहीं वो गुस्से में मेरी चोटी को पकड़कर दीवार से टकरा देते भी थे और इसी कारण मैं डर कर पलंग के नीचे छिप जाती थी, वही ऐसी कई रातें मैंने बिताई हैं। साथ ही जब तक मैं अपने पिता के साथ रही, तब तक ये बहुत बार हुआ है। ये सारी दर्द भरी आप बीती बात स्वाति ने शनिवार को एक कार्यक्रम में सुनाई।
बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बारे में स्वाति ने अपनी भावनाओ को बताया और कहा कि मैं चौथी कक्षा तक अपने पिता के साथ रही और जब मेरे पिता जैसे ही घर आते थे मैं डर जाती थी।
ये इसलिए होता था क्योकि वह गुस्से में बिना वजह मुझे पीटने लग जाते थे और इसी डर के कारण मैंने कई रातें तो बिस्तर के नीचे छिपकर बिताई हैं। वही साथ ही में डरकर सहमती और कांपती रहती थी और तड़प में उस समय मैं केवल यह सोचती थी कि ऐसा क्या किया जाए कि यही शोषण करने वाले और घरेलू हिंसा करने वाले मेरे पिता जैसे आदमियों को में अच्छे से सबक सिखा सकूं।
साथ ही अपने बचपन के संघर्ष को बताते स्वाति ने अपनी बहन, मां और उनके साथ होने वाली मार पिटाई और डर के वातावरण वाली अपनी जिंदगी कि कहानी को भी लोगों को बताया और उन्हें डर लगा रहता था कि कब पता नहीं उनके पिता उनकी पिटाई कर दें।
साथ ही स्वाति ने बताया कि उनका बचपन शराबी पिता के घरेलू हिंसा की पीड़ा को झेलते हुए ही बीत गया था और वह कहती हैं कि मेरी जिंदगी में मेरी मां, मेरी मौसी, मौसाजी और मेरे नानी-नानाजी न होते तो शायद मैं उस पीड़ा से कभी भी बाहर नहीं निकल पाती और शायद यहां ना होती जहां मैं आज खड़ी होकर आपको अपनी आप बीती बता रही हू।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










