Mystery Death: इंद्रपुरी में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मौत, जांच जारी

पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है,...

इंद्रपुरी।

पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान वीणा के रूप में हुई है, जिसकी घर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में वीणा के मायके वालों ने इसे सीधा Murder बताया है। परिजनों का आरोप है कि वीणा को उसके पति राजू और दो देवरों ने छत से धक्का देकर नीचे फेंका।

परिवार के मुताबिक, करीब चार साल पहले वीणा की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज और घरेलू प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष आए दिन नई-नई demands रखता था। इतना ही नहीं, वीणा के देवर उसके रंग-रूप को लेकर भी लगातार ताने मारते थे। परिवार का कहना है कि देवर अक्सर कहता था “तुम काली कलूटी हो, मेरी पत्नी तो सुंदर होगी।” इन comments की वजह से वीणा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।

परिजनों ने बताया कि वीणा का पति और देवर पहले भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। वीणा यह सारी बातें अपनी बड़ी बहन को बताया करती थी, लेकिन परिवार को किसी भी तरह की police complaint करने से रोक देती थी। मंगलवार रात इस मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया, जब वीणा ने अपनी बड़ी बहन को रोते हुए फोन किया। बहन के मुताबिक, वीणा ने कहा “दीदी, ये तीनों मुझे मार रहे हैं, पापा से बात करा दो, शायद आज के बाद बात नहीं कर पाऊंगी।” इतना कहने के बाद फोन कट गया। वीणा ने अपनी छह महीने के बेटे को संभालने की बात भी कही थी।

जब परिवार महरौली से इंद्रपुरी के लिए निकला, तभी रास्ते में वीणा के देवर का फोन आया और मौत की खबर दी गई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में SDM inquiry कराई जा रही है, जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि वीणा की मौत हादसा थी, suicide था या फिर सुनियोजित हत्या। वहीं, पश्चिमी जिले के DCP के अनुसार पुलिस ने मृतका के पति और दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतका के पिता का आरोप है, “दहेज और तानों ने मेरी बेटी की जान ले ली।” वहीं वीणा की बड़ी बहन ने कहा कि आखिरी कॉल में वीणा मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन परिवार उसके पास पहुंच पाता उससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई।

यह भी पढ़े : Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!