दूध लेने निकली 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
रास्ते में पड़ोस में रहने वाला एक 40 साल का आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर उसे सीधा अपने घर ले गया और उसके साथ फिर गलत काम किया

दिल्ली में दुष्कर्म के मामले आये दिन बढ़ते दिख रहे है जहां नाबालिग से लेकर बड़ी लड़किया भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में अब एक और खबर सामने आयी है जहां केएन काटजू मार्ग इलाके में घर से दूध लेने के लिए निकली एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
बता दें की रास्ते में पड़ोस में रहने वाला एक 40 साल का आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर उसे सीधा अपने घर ले गया और उसके साथ फिर गलत काम किया। ऐसे में बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके बाद अब पूछताछ कर मामले की छानबीन चल रही है।
रिपोर्ट्स के चलते आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है और पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने परिजनों और दो भाई बहनों के साथ ही रोहिणी इलाके में रहती है और उसकी मां घरों में काम करती है। जबकि उसके पिता काम के तौर पर रिक्शा चलाते हैं। ऐसे में पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां डरा पूरा मामला बताया गया कि बुधवार सुबह 9 बजे उसने बच्ची को 50 रुपये देकर पास की दुकान से ही दूध लाने के लिए भेजा था।
ऐसे में घर वापस आने में देर होने पर ही परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। जिसके बाद दुकानदार से पूछताछ कर पता चला कि बच्ची दूध लेकर जा चुकी है। वही परिवार वाले उसके बाद आस पास तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उसने दिनेश को बेटी का हाथ पकड़े हुए आते देखा और मां को देखकर बेटी रोने लगी। साथ ही काफी पूछताछ करने पर बच्ची ने दिनेश की ओर इशारा कर बताया कि वह मुंह दबाकर उसे अपने साथ घर ले गया और उसने उसके साथ गलत काम भी किया।
घटना के बाद आरोपी फरार
हालाँकि, इसी बीच दिनेश वहां से तुरंत फरार हो गया और बच्ची की मां ने सीधा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाने के बाद उसका फिर मेडिकल करवाया और फिर बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के चलते मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










