पडोसी को लगी ठंड तो जला डाली बाइक, वारदात CCTV में कैद, गिरफ्तार

25 जनवरी तड़के करीब साढ़े चार ही बजे कंट्रोल रूम में कॉल मिली जिसमें युवक द्वारा बताया गया कि किसी ने उसकी बाइक में आग लगा दी है

हाल ही में एक खबर दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स द्वारा अपने पड़ोसी की बाइक में आग लगा दी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फिर कुछ ही घंटों में ही आरोपी को पकड़ लिया। वही पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ठंड लग रही थी और इसलिए बाइक में आग लगाई। वही आरोपी की यह हरकत पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और फिर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी आग लगाते हुए जलती बाइक के बगल में ही खड़ा है।

दिल्ली पुलिस के चलते 25 जनवरी तड़के करीब साढ़े चार ही बजे कंट्रोल रूम में कॉल मिली जिसमें युवक द्वारा बताया गया कि किसी ने उसकी बाइक में आग लगा दी है और फिर आग को बुझाने में उसके भाई का हाथ भी जल गया। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा देखा गया कि पीड़ित ने रविंद्र कुमार ने बताया कि उसने 24 जनवरी की रात अपने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी और 25 जनवरी की सुबह तकरीबन 4 बजे पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और बताया कि किसी ने उनकी बाइक में आग लगा दी है।

हालाँकि, इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की CCTV फुटेज की जांच की तो पता चला कि पास के ही गली में रहने वाले एक युवक द्वारा आग लगाई गयी है, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की भी जांच की जा रही है जहां बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा शराब के नशे में ही इस हरकत को अंजाम दिया गया था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!