बाइक से कट्टर हिंदू का स्टीकर न हटाने पर पड़ोसी ने की पिटाई, फरार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां एक बाइक पर कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां एक बाइक पर कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। बता दें कि पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा उसे सबसे पहले स्टीकर हटवाने की धमकी दी गयी। उसका बाद स्टीकर नहीं हटाने पर आरोपी द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

ऐसे में अभी घायल युवक को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पीड़ित की शिकायत पर अब शास्त्री पार्क थाना पुलिस द्वारा मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल, कमल अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता है।

वह मेडिकल के सामान की डिलीवरी का काम करता है। ऐसे में उसने अपनी बाइक पर कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाया हुआ है और कमल का ये आरोप है कि जब वो 10 दिन पहले अपनी बाइक से कही जा रहा था तभी भी रास्ते में उसे पड़ोसी ललित द्वारा सैनी मिला और ललित ने उसे स्टीकर हटाने को खा था और साथ ही ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की खुल्ली धमकी दी थी।

हालाँकि, रविवार रात 11 बजे पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहा था और तभी F ब्लॉक के पास ललित ने उसे पकड़ लिया और उसी के साथ धमकाते हुए कहा कि स्टीकर नहीं हटाया है और आज तुम्हें सबक सिखाते हैं। जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसकी खूब पिटाई कर दी और अब इसको देखते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिगरेट न देने पर विवाद में हुई चाकूबाजी

दिल्ली में अपराध की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते अब एक और खबर महेंद्र पार्क इलाके से सामने आयी है जहां सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक पर धार – धार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। ऐसे में अब युवक बुरी तरह से घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

साथ ही पीड़ित के बयान पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला अभी दर्ज कर लिया है और पुलिस फरार अभी भी हमलावर की तलाश कर रही है। वही पीड़ित की पहचान जहांगीरपुरी G ब्लॉक निवासी भारत के रूप में हुई है और भारत द्वारा पुलिस को बताया कि वह प्रशांत विहार इलाके में कपड़ा तैयार करने का काम करता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!