छह साल की मासूम पर पड़ी दरिंदे पड़ोसी की बुरी नजर, चार से पांच बार किया दुष्कर्म

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है और आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर सीधा ही जान से मारने की धमकी दी है

दिल्ली में दुष्कर्म के मामले ज्यादा सामने आते दिख रहे है जहां ऐसा ही एक मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से सामने आया है जिसके छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है और वही वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर सीधा ही जान से मारने की धमकी दी है। ऐसे में मासूम बुरी तरह डर गई और वह गुमसुम रहने लगी लेकिन मां ने उससे पूछा तो वारदात का पूरा खुलासा हुआ।

बता दें कि फौरन मामले की सूचना पुलिस को दें दी गई है और अब पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराई। जिसके बाद पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए बयान में अपने साथ हुई आपबीती पूरी बताई और कहा कि आरोपी ने चार-पांच बार ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को सीधा गिरफ्तार कर लिया है और सीलमपुर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

वही पुलिस के चलते मासूम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में एक किराए के मकान में ही रहती है और इसके परिवार में माता-पिता और उसके अन्य सदस्य भी उसके साथ रहते हैं। ऐसे में मासूम पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है और जिस बिल्डिंग में मासूम का परिवार रहता है, उसी में आरोपी भी अपने परिवार के साथ ही रहता है।

रिपोर्ट्स से ये भी सामने आया कि मासूम आरोपी की बेटी के साथ खेलने के लिए उसके घर भ्ही चली जाया करती थी और कुछ दिनों पूर्व मासूम उसके घर पहुंची तो आरोपी घर पर अकेला ही था और बाकी लोग कहीं गए हुए थे। ऐसे में आरोपी द्वारा उसे डरा-धमकाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे मारने की धमकी देकर भी धमकाया।

हालाँकि, इसके बाद भी जब आरोपी को मौका मिलता था तो उसने चार-पांच बार वारदात को अंजाम देता रहा और घटना के बाद डर की वजह से मासूम द्वारा किसी को कुछ नहीं बताया। ऐसे में जब मां द्वारा उससे पूछा गया तो उसने सारी बात बताई और इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। आखिर में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!