10 रुपये का लालच देकर पड़ोस के दर्जी ने की नौ साल की बच्ची संग घिनोनी हरकत
करीब 20 मिनट बाद उनके मकान में रहने वाले शख्स ने उन्हें मकान के नीचे बुलाया और बाहर काफी भीड़भाड़ थी। वहीं उसकी बेटी भी मौजूद थी।

दिल्ली के नारायणा इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां 10 रुपये देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाकर एक 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ऐसे में अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में दर्जी का काम करने वाला आरोपी पहले भी बच्ची के साथ ऐसी छेड़खानी बहुत बारी कर चुका है। साथ ही आरोपी द्वारा किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दि थी और बच्ची की काउंसलिंग और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस द्वारा उसकी मां की शिकायत पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि नौ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ ही नारायणा इलाके में रहती है और वह चौथी कक्षा की छात्रा है और उसकी मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी ने आमलेट खाने की इच्छा जताई और उन्होंने बेटी को पैसे देकर पड़ोस की दुकान से अंडा लेकर आने के लिए कहा। ऐसे मे करीब 20 मिनट बाद उनके मकान में रहने वाले शख्स ने उन्हें मकान के नीचे बुलाया और बाहर काफी भीड़भाड़ थी। वहीं उसकी बेटी भी मौजूद थी।
जिसके बाद बेटी द्वारा बताया गया कि बाजार जाने के दौरान ही पड़ोस के दर्जी ने उसे 10 रुपये देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाया और आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद वह उसकी हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दी और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। साथ ही शोर सुनकर आस पास के लोग वहां जमा हो गए।
हालाँकि, इसी बीच बच्ची के भाई द्वारा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी और पुलिस बच्ची और उसके परिवार वालों को थाने लेकर गई। जहां बच्ची की भी काउंसलिंग करवाई और उसके बाद पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाया। पुलिस द्वारा बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार वालों के आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित को भी ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










