सिगरेट जलाने के लिए माचिस न देना युवक को पड़ा मेहंगा, चाकू घोंपकर की हत्या
सिगरेट पीनी थी, इसलिए एक युवक से माचिस मांगी, पर उसने माचिस नहीं दी. बस ये बात से मना करना उसकी ज़िन्दगी पर भारी पड़ गया. दो नाबालिगों
सिगरेट पीनी थी, इसलिए एक युवक से माचिस मांगी, पर उसने माचिस नहीं दी. बस ये बात से मना करना उसकी ज़िन्दगी पर भारी पड़ गया. दो नाबालिगों ने युवक को ताबड़तोड़ चाकु मारकर उनकी हत्या कर दी. इस मामले में दोनों आरोपी नाबालिगों को अरेस्ट करते है.
बता दे, दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सिगरेट पिने के लिए माचिस न देने पर दो किशोरों ने एक युवक की चाकू से हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि की दोनों आरोपी को पकड़ लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तिमारपुर पुलिस थाना में चाकूबाजी का मामले से जुडी एक कॉल आई थी.
पुलिस उपायुक्त एम. के. मीणा ने बताया, ‘‘मौके पर आने से पुलिस टीम ने कहा कि एक ऑटोरिक्शा में और उसके आसपास पूरा खून फैल रखा है.’’ साथ ही उन्होंने बताया कि घायल को हिंदू राव अस्पताल ले लेकर गए. डीसीपी ने बताया कि अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत बताया।
मीणा ने कहा कि घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई और दो किशोरों की शिनाख्त हुई, जिन्हें रविवार को उन्हें पकड़ लिया गया. साथ ही उन्होंने बताया, ‘‘अपराध में प्रयोग की गए चाकू भी बरामद हुआ.’’ साथ ही डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान एक शख्स ने बताया कि उन्होंने पीड़ित से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी, पर उसने देने से मना किया, जिसको लेकर उनकी आपस में काफी बहस हुई. बहस बढ़ने पर एक किशोर ने चाकू से हमला किया और मौके से दोनों भाग गए.









