दिल्ली हरियाणा के सबसे बड़े गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ़ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा किया गया गिरफ्तार, गैंगस्टर पर 7 लाख रूपये का था ईनाम

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी, कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ़ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार। गैंगस्टर पर 7 लाख रूपये का ईनाम है, इसी के साथ काला जठेड़ी पर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरयाणा इत्यादि जगहों में कई मामले दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, जठेड़ी की गैंग में 200 से ज़्यादा शूटर शामिल हैं। हाल ही में काला जठेड़ी, सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी सुशील कुमार के साथ कनेक्शन की बात के चलते काफी चर्चा में थे।

दिल्ली पुलिस कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी पर मकोका लगा चुकी है। पिछले करीब एक दशक से भी ज़्यादा समय से काला जठेड़ी हर दिन जुर्म की नई कहानी लिख रहा था।

सुशील कुमार हत्याकांड में सागर धनखड़ की पिटाई के दौरान एक और पहलवान की पिटाई की जारी थी जिसका नाम सोनू महाल है । जानकारी के मुताबिक, सोनू महाल काला जठेड़ी का ममेरा भाई है और दिल्ली के आस-पास के इलाके में काला जठेड़ी की गैंग को सोनू ही ऑपरेट करता है, क्योंकि गिरफ़्तारी से बचने के लिए काला जठेड़ी दुबई में जाकर छुपा हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, फरवरी 2020 में काला जठेड़ी फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
बदमाश नितीश कुमार ने पुलिस को बताया कि संदीप उर्फ़ काला जठेड़ी हरियाणा में छुपा हुआ है, काला जठेड़ी द्वारा पुलिस और दूसरे गैंग के लोगों को भटकाने के लिए ये अफवाह फैलाई गई थी कि वो विदेश में है।

Aadhya technology

काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने से पहले स्पेशल सेल ने उसकी गैंग की रवि जागसि, सुधीर मान, अमित, सुमित बिचपडी, राजन जाट और अंकित को गिरफ्तार किया था। यह सब आपस में कोड वर्ड के ज़रिए बात करते हैं। काला जठेड़ी के लिए अल्फा, काला राणा के लिए टाइगर और गोल्डी बरार के लिए डॉक्टर शब्द का इस्तेमाल करते हैं। काला जठेड़ी अब लारेंस विश्नोई गैंग को भी संभालता रहा था क्योंकि लारेंस जेल में है, जानकारी के मुताबिक, यह लोग लगातार लूट और रंगदानी मांगने की वारदात को अंजाम दे रहे थे। एक्टर सलमान खान को मरने की धमकी भी लारेंस गैंग द्वारा दी गई थी।

ये भी पढ़े: Bed and Breakfast Scheme: जानें क्या है स्कीम और अब कितने दिनों में होगा मकान का रजिस्ट्रेशन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!