गाली देने से मना करने पर शराब की बोतल से फोड़ा सिर, आरोपी फरार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गाली देने से मना से करने पर पडोसी ने हवलदार पर शराब की बोतल से हमला कर दिया और....

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गाली देने से मना से करने पर पडोसी ने हवलदार पर शराब की बोतल से हमला कर दिया और बोतल लगने की वजह से हवलदार का सर फट गया. जिसके बाद उसके दोस्त उसे पास के ही हॉस्पिटल में लेकर गए जहाँ उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है आपको बता दें कि हवलदार के बयान पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

घायल हवलदार की पहचान चरणजीत के रूप में हुई है आपको बता दें कि वह कस्तूरबा नगर शाहदरा इलाके में रहता है जानकारी के मुताबिक चरणजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह 15 अगस्त की रात के करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था जिसके बाद उसके पड़ोस में रहने वाला सोनू शराब के नशे में आया और उसे गाली देने लगा.

जिसके बाद उसके मना करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा और हाथापाई के दौरान आरोपी ने शराब की बोतल चरणजीत के सर पर मार दी. जिसके बाद उसके सर से खून निकलने लगा और फिर उसे पास के ही हॉस्पिटल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

Accherishtey

ये भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर Gadar 2, पहले क़िस्त को दोहराने या भुनाने की कोशिश

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!