शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 2 साल तक किया दुष्कर्म और बेटी पर भी डाली नजर

उसने पीड़िता को बाद में झांसा दिया कि वह उनके शादी करेगा और झांसे में लेकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए और धमकी देकर ब्लैकमेल भी करने लगा।

एक खबर गाजियाबाद से सामने आयी है जहां महिला डॉक्टर से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की आरोपी बागपत जिले के एक गांव की ग्राम प्रधान का पति है और पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर ही टीला मोड़ थाना पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार अब कर लिया है। वही आरोप है कि वह शादी का ही झांसा देकर 2 साल तक महिला डॉक्टर की आबरू लूटता रहा है।

ऐसे में अब ACP सिद्धार्थ गौतम द्वारा इस बारे में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी बागपत के ही चांदीनगर में भैंडापुर गांव का ही रहने वाला सुनील उर्फ मिंटू है और उसकी पत्नी भी गांव की ही एक प्रधान है। ऐसे में टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाली एक होम्योपैथी डॉक्टर द्वारा सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट्स से सामने आया की पीड़िता पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ यहां रहती है और आरोपी 3 साल पहले उनसे ही दवा लेने के नाम पर मिला और फिर उनकी बातचीत शुरू हुई। उसने पीड़िता को बाद में झांसा दिया कि वह उनके शादी करेगा और झांसे में लेकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए और फिर आगे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करने लगा। आरोपी द्वारा फिर कई बार उनसे पैसे लिए और फिर घर आने पर उनकी बेटी से भी छेड़छाड़ करने लगा। जसिके बाद विरोध करने पर भी उनसे मारपीट की गई। जिसके बाद बेटी के साथ गलत होता देख पीड़िता द्वारा पुलिस से मदद की उसने गुहार लगाई।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!