एक बार फिर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर आज दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहाँ आज सुबह एक युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया।

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर आज दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहाँ आज सुबह एक युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की जान चली गयी। घटना के बाद शव को हटाने तक उस रूट की मेट्रो बाधित रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अबतक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज करके जाँच कर रही हैं।

क्या मेट्रो बन चूका है सुसाइड पॉइंट ?

इसी वर्ष 18 जनवरी को 24 घंटे के अंदर मेट्रो के आगे कूदकर दो शख्स ने आत्महत्या कर ली थी। इसमें एक घटना वायलेट लाइन पर और दूसरी घटना ब्लू लाइन पर घटित हुई थी। तो एक और घटना 27 मई की रात नोएडा गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर हुई थी, जहाँ पत्रकारिता का एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया था।

इस तरह की कई घटनाएं बोटैनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 15 ,नोएडा सेक्टर 16 और एक्वा लाइन के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर भी दर्ज हो चुकी हैं। ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के अलावे कई बार मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने की घटना भी हो चुकी हैं।

मेट्रो प्रशासन ने पूर्व में हुए इस तरह की घटनाओं पर चिंता भी व्यक्त किया था। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के मेट्रो प्रशासन ने स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाया भी गया था लेकिन वह पर्याप्त नहीं जान पड़ता। मेट्रो प्रशासन को सुरक्षा में इजाफा करने की आवश्यकता हैं ताकि इस तरह की घटना पर विराम लगे।

Accherishteyये भी पढ़े: DDA के अधिकारीयों को LG के नाम से भेजा व्हाट्सप्प मैसेज, एफआईआर दर्ज

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!