दिल्ली में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला, युवक को 3 किलोमीटर तक घसीटा
देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि एक युवक कार की छत के ऊपर है और दूसरा कार की टक्कर से दूर जा गिरा और वही एक शख्स कार का पीछा कर उसकी वीडियो बना रहा है।
जानकारी के मुताबिक केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर एक कार सवार युवक ने बाइक सवार दो लड़कों को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद इस हादसे में एक लड़के की मौत भी हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घ्याल है आपको बता दें कि यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक दूर जा गिरा और दूसरा गाड़ी की छत पर जा गिरा। इसके बाद गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी और भागते हुए ले गया।
दिल्ली के दिल – सीपी स्थित केजी मार्ग पर शुक्रवार रात हुआ हादसा… क्या हुआ है दिल्ली वालो को इतना बेदर्द क्यों हो रहें है…. क्या इंसानी जान इतनी सस्ती हो गई है ? @CPDelhi @LtGovDelhi @DelhiPolice @AmitShah @Live_Hindustan @htTweets @gauravkahin pic.twitter.com/e4A3T107KX
— Rajan Sharma (Raj vats) (@journalistRajan) May 3, 2023
बता दें कि इस हादसे के चश्मदीद मोहमद बिलाल ने इस हादसे का पूरा वीडियो बना लिया और बिलाल ने गाड़ी का पीछा करते हुए कई बार हॉर्न भी बजाया लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। जानकारी के अनुसार यह घटना रात के करीब 12.55 मिनट की बताई जा रही है और इस हादसे में मारे गए लड़के का नाम दीपांशु वर्मा बताया जा रहा है दीपांशु की उम्र 30 साल बताई जा रही है इसके अलावा दूसरा लड़का 20 साल का मुकुल है जो की गंभीर रूप से घ्याल है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार से ज्यादा की ऑनलाइन शॉपिंग पर लग सकती है रोक, HC ने जारी किया नोटिस










