एकतरफा प्यार ने ली एक नाबालिक लड़की की जान, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के साउथ कैंपस के इलाके में कुल्हाड़ी से वार कर एक युवक ने ली नाबालिक लड़की की जान, आरोपी हुआ पलवल से गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में हुई एक और सनसनीख़ेज़ घटना. दिल्ली के मोतीबाग इलाके में सोमवार को लड़की के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने कुल्हाड़ी से लड़की पर किया जानलेवा हमला. लड़की की आयु सिर्फ 16 वर्ष थी और वह 11वी कक्षा में पढ़ती थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लड़का बहुत समय से नबालिका का पीछा कर रहा था और उसको परेशान कर रहा था। जब यह बात पीड़िता लड़की के पिता को पता चली तो उन्होंने आरोपी लड़के को एक थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी लड़का जिसका नाम प्रदीप उर्फ़ प्रवीण है वो इस बात से बहुत ज़्यादा  क्रोधित हो गया. बता दें कि घटना के करीब एक महीने पहले दिल्ली के आर के पुरम इलाके से खरीदी थी प्रदीप ने कुल्हाड़ी।

insta loan service

सोमवार की दोपहर, सिरफिरे आशिक़ ने बेरहमी से किया युविका के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार. पीड़िता को घायल अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना के उपरांत आरोपी फरार होकर पलवल मे अपनी बहन के घर छुप गया था। पुलिस ने 21 वर्ष के युवक प्रदीप को वही से किया (पलवल से) गिरफ्तार. पुलिस को इस घटना की खबर सोमवार दोपहर 1:30 बजे  के करीब मिली। युविका की मंगलवार की दोपहर को सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत. आरोपी लड़का उर्फ़ प्रदीप हुआ पलवल से गिरफ्तार।

ये भी पढ़े: दिल्ली: कोर्ट के अंदर चेम्बर में हुई गोलियों की बरसात, एक की मौत, पुलिस ने आरोपी वकील को लिया गिरफ्त में

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!