
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार देर रात दो अंजान युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसाईं और फिर वहाँ फरार हो गए। उसके बाद गंभीर हालत में दोनों राजा (25) और मनोज (23) को नजदीकी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से इन दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर करा गया है।
इलाज के दौरान बुधवार शाम को मनोज ने वहाँ पर दम तोड़ दिया। बता दें पुलिस को दिए बयान में राजा ने मुकुंदपुर के रहने वाले बाबू और मुकेश बौना नामक बदमाशों पर उनके शूटर भेजकर हमला करवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें मनोज अपने परिवार के साथ बुराड़ी की पिंकी चौधरी कालोनी में रहता था। और इसके परिवार में पिता जगत सिंह व अन्य सदस्य भी हैं। और राजा भी वहीं आस-पास में रहता है। और इसके परिवार में पिता गामा सिंह व अन्य सदस्य भी हैं। और इन दोनों दोस्तों का फाइनेंस का कारोबार भी है।
आप को बता दे सभी आरोपी अभी फरार है पुलिस अभी इनकी छानबीन में जुटी हुई है बता दें मनोज का शव अब घरवालों को सोप दिया गया है। साथ ही घायल राजा का इलाज जारी है। अब देखने वाली बात ये है की पुलिस कब तक उन आरोपियो को कब तक पकड़ पाती है
ये भी पढ़े: शादी के कुछ दिन बाद ही भागी दुल्हन, असली समझ कर ले गई नकली गहन